7-Day High Protein Diet Plan: यहाँ से देखिए डाइट प्लान बनाने के फ़ायदे और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

By Shivangi Verma

Updated on:

7-Day High Protein Diet Plan

7-Day High Protein Diet Plan: अभी के समय में लोगों को अपनी डाइट का विशेष ध्यान देना चाहिए और प्रोटीन से भरपूर चीज़ें खानी चाहिए आज कल हमें खाने की चीज़ों में कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा देखने को मिलती है हालाँकि इसे ज़रूरत से ज़्यादा नहीं लेना चाहिए और हमें प्रोटीन से भरपूर चीज़ों का ही सेवन करना चाहिए। सामान्य व्यक्ति को हर रोज़ अपने वज़न के अनुसार प्रोटीन लेना चाहिए जिससे वे शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं और उनका इम्युनिटी बेहतर होता है और कोई भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां नहीं होती है ।

7-Day High Protein Diet Plan
7-Day High Protein Diet Plan

Why Protein Is Important?

प्रोटीन के द्वारा शरीर में मसल्स को मज़बूती मिलता है, प्रोटीन खाने से शरीर का इम्यूनिटी बढ़ता है और हार्मोनल, एंजाइम बनने में भी प्रोटीन काफ़ी मददगार होता है हमें प्रोटीन की मात्रा अपने शरीर के अनुसार लेना चाहिए क्योंकि दिन प्रतिदिन जब उम्र बढ़ता है तो शरीर में कमज़ोरी उन्होंने लगती है इसलिए प्रोटीन भरपूर मात्रा में लेना चाहिए,

7-Day High Protein Diet Plan (Indian Style)

Day 1: Sattvic & Balanced Start

पहले दिन हमें सुबह में भिगोए हुए बादाम को छीलकर खाना चाहिए, फिर नाश्ते में मूंग दाल का चीला या फिर कच्चा पनीर खाना चाहिए, दोपहर में खाने के समय हमें रोटी के साथ दही, मिक्स दाल जैसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए जिसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शाम के नाश्ते में भुना चना या फिर सत्तू पीना चाहिए और रात में मूंग दाल की खिचड़ी खा सकते हैं जिससेलहमारा शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रखता है।

Day 2: Variety & Nutrition

दूसरे दिन हमें नाश्ते में बेसन का चीला, खाने में राजमां के साथ ब्राउन चावल, शाम के नाश्ते में स्प्राउट्स चाट खा सकते हैं जिसका हमारे शरीर पर बेहतर प्रभाव पड़ता है और रात के खाने में हरी सब्ज़ियां जैसे कि पालक पनीर के साथ रोटी, लौकी सब्ज़ी के साथ रोटी खा सकते हैं।

Day 3: Energy & Consistency

तीसरे दिन हम नाश्ते में दलिया खा सकते हैं, लंच में दही, छोले, मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी और फिर शाम के नाश्ते में छाछ या स्प्राउट्स खा सकते हैं और रात के खाने में प्रोटीन से भरा हुआ खाना जैसे कि पनीर की सब्जी के साथ रोटी, सोयाबीन आदि खा सकते हैं।

Day 4: Light & Digestive

अपनी डाइट प्लान के चौथे दिन हमें हल्का और डाइजेस्टिव खाना खाना चाहिए जैसे कि नाश्ते में सलाद बनाकर खा सकते है, लंच में इटली सांभर बनाकर खा सकते हैं और शाम के नाश्ते में सत्तू या फिर छाछ पी सकते हैं, इसके बाद रात के समय डिनर में मिक्स दाल के साथ रोटी या फिर कोई भी हरी सब्ज़ी के साथ रोटी खा सकते हैं।

Day 5: Comfort Foods

डाइट प्लान बनाकर हमें इसे फ़ॉलो करना बहुत ही ज़रूरी होता है और इसे फॉलो करते हुए हमें पाँचवे दिन नाश्ते में पनीर पराठा के साथ दही खा सकते हैं, लंच में प्रोटीन से भरा हुआ रायता के साथ रोटी या फिर पुलाव भी खा सकते हैं, शाम के नाश्ते में भुना चना हैं और रात में डिनर में मूंग दाल का सूप बनाकर पी सकते हैं जिससे हमें काफ़ी फ़ायदा देखने को मिलेगा

Day 6: Strength & Light Digestion

अपनी डाइट प्लान के अनुसार छठा दिन हमें हलके डाइजेस्टिव खाना खाना चाहिए जैसे कि नाश्ते में ओट्स थे साथ दूध पीना, लंच में मसूर दाल के साथ रोटी खाना चाहिए, शाम के नाश्ते में स्प्राउट्स खा सकते हैं और रात की डिनर में पनीर खा भुर्जी बना कर खाना चाहिए।

Day 7: Simple & Nourishing

सातवें दिन हमें सिंपल खाना खाना चाहिए जैसे ही नाश्ते में इडली सांभर खाना, लंच में दाल चावल के साथ दही खाना, शाम के नाश्ते में सत्तू या छाछ और रात के खाने मूंग दाल का सूप या फिर खिचड़ी बनाकर खाना चाहिए।

Important Diet Tips

  • दाल और चने को भिगोकर पकाएं (better digestion)
  • जीरा, अदरक, हींग का इस्तेमाल करें
  • अनाज और दाल को साथ खाएं (complete protein)
  • दिनभर में प्रोटीन को अलग-अलग meals में लें

Precautions

यदि आप को किसी भी प्रकार का स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो अपने डॉक्टर की सलाह से ही डाइट प्लान बनाएं और उसको फ़ॉलो करें यदि आपको खाने में किसी चीज़ से एलर्जी हो तो उसको न खाएं, और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे हैं।

Conclusion

हफ़्ते भर का डाइट प्लान बनाकर हमें इसे फ़ॉलो करना चाहिए जिससे की हमारे शरीर में होने वाले अनावश्यक बीमारियां नहीं होती है, इससे हम स्वस्थ रहते हैं और हमारा शरीर भी काफ़ी फुर्तीला रहता है इसलिए हमें अपने हिसाब से अपना प्रोटीन रिच डाइट प्लान ज़रूर बनाना चाहिए जिससे कि हमारे शरीर में ऊर्जा, ताक़त, इम्यूनिटी, चेहरे पर चमक बनी रहे।7-Day High Protein Diet Plan

7-Day High Protein Diet Plan

FAQs (Frequently Asked Questions)

Q1. क्या बिना सप्लीमेंट के प्रोटीन पूरा किया जा सकता है?

हाँ, सही डाइट लेने से आसानी से पूरा हो सकता है।

Q2. रोज़ कितना प्रोटीन लेना चाहिए?

लगभग 0.8–1 ग्राम प्रति किलो वजन के अनुसार अपने शरीर के वज़न के आधार पर लेना चाहिए।

Q3. क्या यह डाइट वजन घटाने में मदद करती है?

हाँ, यह fat loss और muscle gain दोनों में मदद करती है।

Q4. क्या पनीर रोज खा सकते हैं?

हाँ, लेकिन संतुलित मात्रा में।

Q5. क्या सत्तू अच्छा प्रोटीन स्रोत है?

हाँ, यह सस्ता और effective protein source है।

Q6. कितने दिनों में असर दिखेगा?

1–2 हफ्तों में फर्क दिखने लगता है।

Q7. क्या यह डाइट सभी के लिए safe है?

हाँ, लेकिन किसी बीमारी में डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी देखें:-

Shivangi Verma

Namaste, Shivangi Verma is a professional blogger with a Commerce background and over three years of experience in blogging she runs “JankariTime.com,” where she creates SEO-friendly content on education, lifestyle, entertainment, news, travel and automobile, focusing on delivering clear, valuable, and engaging information to her readers.

Leave a Comment