Homemade Hair Oil: हम घर पर ही कुछ चीज़ों को मिलाकर आसानी से अपने बालों की देखभाल के लिए तेल तैयार कर सकते हैं जो कि काफ़ी किफ़ायती और असरदार होता है इसमें कोई भी कैमिकल नही होती और ये हमारे बालों के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होता है इसलिए हमें मार्केट वाली कैमिकल से भरपूर प्रोडेक्ट का इस्तेमाल न करके घरेलू चीज़ों से अपने बालों की देखभाल के लिए तेल बनाना चाहिए जो कि काफ़ी असरदार भी होते हैं।

बालों के झड़ने का कारण
आज कल के समय में बालों के झड़ने का कई कारण देखने को मिलते हैं जैसे की जेनेटिक कारण होते हैं जिसकी वजह से हमें बालों के झड़ने की समस्या होती है, हमारे शरीर में प्रोटीन और विटामिन की कमी के कारण, नींद पूरी न होने से, ज़्यादा सोचन, टेंशन लेने और शारीरिक गतिविधियां न करने के कारण हमें बालों के झड़ने की समस्या देखने को मिलती है
Ingredients For Homemade Hair Oil
इस खास हेयर ऑयल को बनाने के लिए आपको चाहिए:
- 1 कप नारियल तेल
- ½ कप अरंडी (Castor) तेल
- ½ कप अलसी (Flaxseed) तेल
- ½ कप ऑलिव ऑयल
- ½ कप बादाम तेल
- 2 चम्मच खस (Vetiver) पाउडर
- 2 चम्मच नीम पाउडर
- 2 चम्मच भृंगराज पाउडर
- 2 चम्मच रोजमेरी पाउडर
- 1 चम्मच गुड़हल (Hibiscus) पाउडर
- 1 चम्मच आंवला पाउडर
How to Prepare Homemade Hair Oil
नारियल के तेल, अरंडी का तेल, अलसी का तेल, ऑलिव ऑयल, बादाम के तेल को मिलाकर हल्का गर्म होने दें। अब इसमें ख़स पाउडर, नीम पाउडर, रोज़मेरी का पाउडर, गुड़हल का पाउडर और आँवला पाउडर को मिलाकर लगभग 15-20 मिनट तक गर्म करें इसके बाद इसे ठंडा होने दें ठंडा होने के बाद छान कर एक जार में रख लें। आपके दिल बनकर तैयार है इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए बालों में लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें, अगले दिन बालों को शैंपू कर लें।
Benefits of Homemade Hair Oil
- नारियल के तेल में पाई जाने वाली प्राकृतिक गुणों के कारण ही बालों को मुलायम रखता है और स्कैल्प को मॉईश्चुराईज करता हैं जिससे हमारे बाल टूटने की समस्या ख़त्म होती है।
- रोजमेरी और भृंगराज में पाएं जाने वाली प्राकृतिक गुण के कारण ये बालों को लंबा करने में काफ़ी असरदार होता है।
- नीम और आंवला में पाएं जाने वाले विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण के कारण ये स्कैल्प को साफ रखते हैं और डैंड्रफ कम करते हैं।
- बादाम तेल और फ्लैक्ससीड ऑयल बालों को पोषण देते हैं।
How to Use Hair Oil Properly
- इसका इस्तेमाल हमें हफ़्ते में दो3 बार करना चाहिए और बालों में लगाकर रात भर के लिए छोड़ देना चाहिए।
- इसका इस्तेमाल करते हुए हमें अपने इसके को हल्के हाथों से मसाज भी करना चाहिए।
- इसके इस्तेमाल करने के बाद हमें हर्बल शैम्पू से अपने बालों को धोना चाहिए।
Conclusion
बालों की देखभाल करने के लिए हमें सिर्फ़ ऊपर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी प्रोटीन, आयरन, विटामिन से युक्त चीज़ें खानी चाहिए जिससे हमारे बालों को बाहर से तो पोषण मिले ही साथ ही में अंदर से भी मज़बूती मिले जिससे हमारे बाल झड़ना कम होगा, घरेलू तरीक़े से बनाए गए हेयर ऑयल आपके बालों को मज़बूती देता है जिससे आपके बाल घने, स्वस्थ, मुलायम और चमकदार हो जाते हैं इसलिए इसका इस्तेमाल हमें रेगुलर करने चाहिए जिससे बालों से संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी।

FAQs (Frequently Asked Questions)
Q1. क्या यह हेयर ऑयल रोज इस्तेमाल कर सकते हैं?
Ans: नहीं, हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल करना बेहतर है।
Q2. कितने दिनों में रिजल्ट दिखेगा?
Ans: 4–6 हफ्तों में सुधार दिखना शुरू हो सकता है।
Q3. क्या यह डैंड्रफ के लिए फायदेमंद है?
Ans: हां, नीम और आंवला डैंड्रफ कम करने में मदद करते हैं।
Q4. क्या सभी हेयर टाइप के लिए सही है?
Ans: हां, यह ऑयल सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
Q5. क्या इससे नए बाल उगते हैं?
Ans: यह स्कैल्प को हेल्दी बनाकर हेयर ग्रोथ में मदद करता है।
यह भी देखें:-
