Vivo X Fold 6 जल्द ही भारत में लॉन्च होने का उम्मीद हैं, इस फोन में प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए नया 4-स्क्रीन मल्टीटास्किंग मोड होगा, जो कि आने वाले फोल्डेबल खरीदारों को एक फ्लेक्सिबल और प्रोडक्टिव सॉफ्टवेयर अनुभव देने के लिए कॉफी बेहतर विकल्प हो सकता है। Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, हान बॉक्सियाओ ने Weibo पोस्ट के ज़रिए आधिकारिक तौर पर बताया है कि X Fold 6 में Atomic Workbench के हिस्से के तौर पर “पैरेलल मोड” नाम का एक नया फ़ीचर भी देखने को मिलेगा।

Vivo X Fold 6 Launch Date In India
Vivo X Fold 6 की लॉन्च की तारीख के बारे में अभी कम्पनी के द्वारा आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर ने आधिकारिक तौर पर इस फोल्डेबल के मुख्य सॉफ्टवेयर फ़ीचर के बारे में जानकारी दी है, जिससे यह तो सम्भावित हैं कि जल्द ही इस फोन को कम्पनी के द्वारा मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Vivo X Fold 6 Expected Specifications
- Vivo X Fold 6 में मल्टीटास्किंग का बड़ा अपग्रेड मिलने कि सम्भावना है।
- Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर के द्वारा बताया गया है कि X Fold 6 में Atomic Workbench के हिस्से के तौर पर “पैरेलल मोड” नाम का एक नया फ़ीचर होगा।
- इस फोन में दिए गए फीचर्स के आधार पर बताया जा रहा है कि, आप अपनी स्क्रीन को चार बराबर हिस्सों में बांट सकेंगे और एक ही समय में चार ऐप्स चला सकेंगे।
- Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर हो सकता है।
- ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस मिल सकता है।
- यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।

यह भी देखें:-