फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में Vivo एक बार फिर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है, कंपनी का नया Vivo X Fold 6 चीन में लॉन्च हो चुका है और अब भारत में इसकी एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अगर आप भी प्रीमियम फोल्डेबल फोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी दिलचस्प है।

एक टिप्स्टर के मुताबिक Vivo X Fold 6 India Launch 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे हो सकता है। इससे पहले फोन का ग्लोबल लॉन्च 1 अक्टूबर को होने का दावा किया गया है। हालांकि, Vivo ने अभी भारत की लॉन्च तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

चीन में लॉन्च हुए मॉडल में 8.02 इंच की फोल्डेबल AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 9500 Super चिपसेट, 200MP कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में भारत में आने वाला यह फोन प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में काफी ध्यान खींच सकता है।

Vivo X Fold 6 Overview: क्या खास मिलेगा?

Vivo X Fold 6
Vivo X Fold 6

कुल मिलाकर Vivo X Fold 6 एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर सामने आता है। इसके अलावा Dimensity 9500 Super चिपसेट, 7000mAh बैटरी, 80W वायर्ड चार्जिंग, 40W वायरलेस चार्जिंग और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स इसे हाई-एंड डिवाइस बनाते हैं।

भारत में संभावित मॉडल के लिए 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट की जानकारी सामने आई है। Prism Black और Nebula Teal कलर भी मिलने की बात कही जा रही है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि Vivo X Fold 6 India Launch की 6 अक्टूबर वाली तारीख अभी आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं है इसलिए कीमत, उपलब्धता और भारतीय स्पेसिफिकेशन के लिए Vivo की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना जरूरी है।

Vivo X Fold 6 India Launch Date: 6 अक्टूबर को हो सकती है लॉन्चिंग

Vivo X Fold 6 India Launch को लेकर सामने आई जानकारी के बाद फोल्डेबल फोन पसंद करने वाले यूजर्स की नजर अब कंपनी की आधिकारिक घोषणा पर है। टिप्स्टर Abhishek Yadav ने 26 सितंबर 2026 को दावा किया कि Vivo X Fold 6 को भारत में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

इसी जानकारी में यह भी दावा किया गया है कि फोन का ग्लोबल लॉन्च 1 अक्टूबर को हो सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो भारत में फोन ग्लोबल लॉन्च के करीब पांच दिन बाद दस्तक दे सकता है।

यह फोन Vivo X Fold 5 का अगला मॉडल है, जिसे भारत में जुलाई 2025 में पेश किया गया था हालांकि यहां एक बात साफ समझना जरूरी है, 6 अक्टूबर की तारीख अभी टिप्स्टर की जानकारी पर आधारित है, कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही भारत लॉन्च की तारीख को अंतिम माना जाएगा।

Vivo X Fold 6 Features: बड़ी स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर

Vivo X Fold 6 Features की बात करें तो फोन को प्रीमियम हार्डवेयर के साथ तैयार किया गया है, चीन में लॉन्च हुए मॉडल में 8.02 इंच की फोल्डेबल AMOLED स्क्रीन मिलती है। फोन को खोलने पर यूजर्स को टैबलेट जैसे बड़े डिस्प्ले का अनुभव मिलता है।

बाहर की तरफ 6.51 इंच की AMOLED कवर स्क्रीन दी गई है, दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और सामान्य इस्तेमाल काफी स्मूद रहने की उम्मीद है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट दिया गया है, इसके साथ ARM Mali G1-Ultra GPU मिलता है। चीन में फोन को 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है हालांकि भारत में आने वाले मॉडल को लेकर अलग जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार भारतीय बाजार में 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट पेश किए जा सकते हैं।

सॉफ्टवेयर के मामले में भी अंतर देखने को मिल सकता है, चीन मॉडल OriginOS 6 Fold के साथ आया था, जबकि ग्लोबल वर्जन में OriginOS 7 मिलने की बात कही जा रही है।

Vivo X Fold 6 Specifications: 7000mAh बैटरी से मिलेगी बड़ी ताकत

  • Vivo X Fold 6 specifications में सबसे खास चीजों में से एक इसकी 7000mAh बैटरी है।
  • फोल्डेबल फोन में बड़ी स्क्रीन होने के कारण बैटरी की क्षमता काफी मायने रखती है, Vivo ने इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी है।
  • फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
  • इसका फायदा उन यूजर्स को मिल सकता है जो फोन को कम समय में ज्यादा चार्ज करना चाहते हैं।
  • डिजाइन की बात करें तो फोन खुलने पर लगभग 4.40mm मोटा है, फोल्ड होने पर इसकी मोटाई करीब 9.40mm बताई गई है।
  • फोन का वजन लगभग 228 ग्राम है।
  • डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए चीन मॉडल में IP58 और IP59 रेटिंग दी गई है हालांकि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जानबूझकर पानी में डालकर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
फीचर Vivo X Fold 6
मुख्य डिस्प्ले 8.02 इंच AMOLED
कवर डिस्प्ले 6.51 इंच AMOLED
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9500 Super
GPU ARM Mali G1-Ultra
RAM चीन में 16GB तक
स्टोरेज चीन में 1TB तक
बैटरी 7000mAh
वायर्ड चार्जिंग 80W
वायरलेस चार्जिंग 40W
वाटर/डस्ट रेजिस्टेंस IP58 + IP59
वजन लगभग 228 ग्राम

Vivo X Fold 6 Camera: 200MP कैमरा पर रहेगा खास फोकस

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X Fold 6 में Zeiss-tuned ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, इसमें 200MP का मुख्य कैमरा शामिल है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है।

200MP का मुख्य सेंसर हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दूर की चीजों को जूम करके कैप्चर करने में मदद करता है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में दो 20MP कैमरे दिए गए हैं, इनमें से एक कैमरा अंदर की फोल्डेबल स्क्रीन पर और दूसरा कवर स्क्रीन पर मौजूद है।

फोल्डेबल फोन में कैमरा सेटअप को लेकर यूजर्स की उम्मीदें सामान्य स्मार्टफोन से अधिक रहती हैं। Vivo ने इस मॉडल में Zeiss ट्यूनिंग और हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर देकर कैमरा अनुभव को प्रीमियम बनाने की कोशिश की है हालांकि भारतीय मॉडल में कैमरा हार्डवेयर बिल्कुल चीन मॉडल जैसा होगा या नहीं, इसकी अंतिम जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

Vivo X Fold 6 के भारत में कौन से Variants और Colours मिल सकते हैं?

लीक के मुताबिक भारत में Vivo X Fold 6 को दो RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है। दोनों मॉडल में 12GB RAM होने की बात कही गई है। संभावित विकल्प इस प्रकार हैं:

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज
  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज

कलर विकल्पों की बात करें तो Prism Black और Nebula Teal नाम सामने आए हैं। अगर तुलना Vivo X Fold 5 से करें, तो पिछली पीढ़ी का फोन भारत में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आया था, उसका कलर Titanium Grey था।

यह बदलाव बताता है कि Vivo भारत में X Fold 6 के लिए अलग कॉन्फिगरेशन रणनीति अपना सकती है हालांकि ये जानकारी अभी लीक पर आधारित है और अंतिम वेरिएंट कंपनी की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होंगे।

Vivo X Fold 6 Price: भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

Vivo X Fold 6 की भारत में कीमत अभी सामने नहीं आई है, भारत में इसकी कीमत की जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आने की उम्मीद है। कंपनी अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट के लिए अलग कीमत रख सकती है। फोल्डेबल फोन सामान्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तुलना में महंगे होते हैं। इसका कारण इनकी जटिल स्क्रीन, हिंज मैकेनिज्म और प्रीमियम हार्डवेयर है इसलिए केवल चीन की कीमत देखकर भारतीय बाजार की कीमत का अनुमान लगाना सही नहीं होगा। लॉन्च के समय कीमत के साथ बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और बिक्री की तारीख की जानकारी भी सामने आ सकती है।

Disclaimer

यह लेख उपलब्ध जानकारी और सामने आए लीक के आधार पर तैयार किया गया है, Vivo X Fold 6 की भारत लॉन्च तारीख, कीमत, वेरिएंट, कलर और फीचर्स में आधिकारिक घोषणा के बाद बदलाव हो सकता है, 6 अक्टूबर 2026 की लॉन्च तारीख फिलहाल टिप्स्टर की जानकारी पर आधारित है।

Also Read: