IIT Kanpur B Cyber Programme: Indian Institute of Technology (IIT) Kanpur के द्वारा जुलाई 2026-27 एकेडमिक सेशन से एक नया अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम, ‘बैचलर ऑफ़ साइबरसिक्योरिटी’ (B Cyber) शुरू करने की घोषणा की है, इसमें JEE मेन स्क्रीनिंग, हैकाथॉन-आधारित सिलेक्शन और इंटर्नशिप शामिल हैं। यह प्रोग्राम IIT सिस्टम में साइबरसिक्योरिटी का पहला खास अंडरग्रेजुएट कोर्स हैं जिसके द्वारा डिजिटल सिक्योरिटी की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए एक कुशल साइबर सिक्योरिटी प्रोफ़ेशनल को तैयार किया जाएगा।

IIT Kanpur B Cyber Programme 2026 Admission Process
- ज़्यादातर IIT अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के उलट, साइबरसिक्योरिटी में बैचलर कोर्स में एडमिशन JEE एडवांस्ड स्कोर के आधार पर नहीं होगा।
- IIT कानपुर उम्मीदवारों का मूल्यांकन JEE मेन में उनके प्रदर्शन, साइबरसिक्योरिटी से जुड़े अनुभव और हैकाथॉन जो कि जुलाई 2026 में होने की संभावना है, में उम्मीदवारों की भागीदारी के आधार पर करेगा।
- इस सिलेक्शन प्रोसेस के द्वारा ऐसे छात्रों को चुनना है जिन्होंने साइबरसिक्योरिटी में दिलचस्पी दिखाई हो।
- यह प्रोग्राम IIT कानपुर के वाधवानी स्कूल ऑफ़ AI एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स की ओर से पेश किया जाएगा।
उम्मीद है कि जल्द ही एडमिशन और एप्लीकेशन से जुड़ी पूरी जानकारी वाला एक खास वेबपेज लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवार पूरी प्रक्रिया को पूरा करके अपना एडमिशन आसानी से करवा पाएंगें।
IIT Kanpur B Cyber Programme 2026 Course Structure
- IIT Kanpur B Cyber Programme चार साल का होता है, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है।
- शुरू के दो सालों में, छात्र IIT कानपुर कैंपस में पढ़ाई करेंगे और डिज़ाइन किए गए कोर्सवर्क को पूरा करेंगे।
- कोर्स में थ्योरेटिकल कॉन्सेप्ट, टेक्निकल विषय और कंट्रोल्ड माहौल में प्रैक्टिकल अनुभव देने के लिए लैब-बेस्ड ट्रेनिंग शामिल होगी।
- आख़िरी दो साल उम्मीदवारों को सरकारी सिक्योरिटी संगठनों के साथ इंटर्नशिप पर दिया जाएगा जिसके द्वारा उम्मीदवार साइबर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे और सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने का प्रैक्टिकल अनुभव भी करेंगे।

यह भी देखें:-