Mini Countryman C: Mini India ने भारत में अपनी नई SUV कार Countryman C को 47.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। Mini ब्रांड की अब तक की सबसे बड़ी कार होने के साथ-साथ, यह खरीदारों को ‘Countryman’ ब्रांड से जुड़ने का एक सस्ता विकल्प भी देगी। इस कार को भारतीय बाज़ार के लिए CKD (पूरी तरह से नॉक-डाउन किट) के तौर पर इम्पोर्ट किया जाएगा।

Mini Countryman C Features
- Mini Countryman C में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ मार्केट में उपलब्ध है।
- Countryman C में 9.4-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फ़ोन चार्जर भी दिया गया है।
- Countryman C में डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, 12-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम दिया गया है।
- इसमें मसाज फ़ंक्शन वाली ड्राइवर सीट, क्रूज़ कंट्रोल, हेड्स-अप डिस्प्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- Countryman C में लेवल 1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), कई एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट (HHA) और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक्स जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है।
- इसके बड़े LED हेडलैंप्स चौकोर शेप के हैं और क्लस्टर के चारों ओर LED DRLs लगे हैं।
- साइड से देखने पर इसका लुक बॉक्सी है, जिसमें कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ, ORVMs और C-पिलर इंसर्ट दिया गया है।
- इसके पिछले हिस्से की स्टाइलिंग में क्लासिक Mini वाले अनुपात में दिखते हैं, साथ ही इसमें मिनिमलिस्टिक लुक और पिक्सेलेटेड ‘यूनियन जैक’ डिटेलिंग वाली वर्टिकल LED टेललैंप्स दी गई हैं।
- इसमें मोटे क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट की वजह से ‘SUV’ वाला लुक और भी बेहतर हो जाता है।
- भारत में, Countryman C में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ आता है।
- Countryman C के लिए आप स्मोकी ग्रीन, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन, नानुक व्हाइट, स्लेट ब्लू, चिली रेड जैसे पांच एक्सटीरियर कलर्स में से कोई भी चुन सकते हैं।
Mini Countryman C Price in India
Mini Countryman C का भारत में Ex-Showroom Price ₹47.50 लाख हैं।

यह भी देखें:-
