NCERT Free English Online Course: NCERT के द्वारा कक्षा 12 के छात्रों के लिए स्वयं पर एक नि:शुल्क ऑनलाइन अंग्रेज़ी पाठ्यक्रम प्रदान किया जा रहा है इस कार्यक्रम का उद्देश्य पढ़ने, लिखने, गद्य और कविता के कौशल को बढ़ाना है, इसके द्वारा कक्षा 12 में पढ़ाए जाने वाले विषयों को बेहतर ढंग से समझने और विद्यार्थियों को उच्च कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है।
NCERT के द्वारा बतायी गई जानकारी के अनुसार इस पाठ्यक्रम में पढ़ने की शैली, लेखन कौशल और कविताओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा है जिसके द्वारा कक्षा 12 के छात्रों को अंग्रेज़ी सीखने में आसान और व्यवस्थित तरीक़े से अतिरिक्त सहायता मिल जाएगी।

Important Dates For NCERT Free English Online Course
NCERT Free English Online Course के लिए रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा 16 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है जबकि कक्षाएं 1 मई 2026 से शुरू हुई थी इस पाठ्यक्रम के लिए इच्छुक छात्र 1 सितंबर 2026 तक पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं और यह पाठ्यक्रम 15 सितंबर 2026 तक चलेगा इस कार्यक्रम की कुल अवधि 24 सप्ताह है जिसके द्वारा भारत के विद्यार्थियों को उचित प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी।
How to Apply Online For NCERT Free English Online Course
NCERT Free English Online Course के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- सबसे पहले SWAYAM के प्लेटफ़ॉर्म पर जाएं।
- इसके बाद यहाँ पर दिए गए NCERT Course सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब यहाँ पर दिए गए NCERT Class 12th Free English Online Course के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन करके Join Course के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Click Here to Join NCERT Free English Online Course

Conclusion
NCERT के दौरान आधिकारिक वेबसाइट पर यह भी बताया गया है कि इस पाठ्यक्रम में ई सामग्री, स्वयं मूल्यांकन की सुविधा, ट्यूटोरियल और चर्चा करने के लिए मंच भी प्रदान किये गए हैं, जिससे शिक्षार्थी अपनी गति से अध्ययन और अभ्यास कर सकते हैं। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए बल्कि इसमें शिक्षक, अभिभावक, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार और अन्य इच्छुक विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं।
यह भी देखें:-
- NEET Re Exam 2026: यहाँ से देखिए कब जारी होगा सिटी स्लिप और रिफंड से सम्बंधित पूरी जानकारी
- SSC CGL Exam 2026 Notification Released: 12,256 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन तिथि और पूरी जानकारी

Namaste,
Shivangi Verma is a professional blogger with a Commerce background and over three years of experience in blogging she runs “JankariTime.com,” where she creates SEO-friendly content on education, lifestyle, entertainment, news, travel and automobile, focusing on delivering clear, valuable, and engaging information to her readers.






