Samsung Galaxy S26 FE: सैमसंग जल्द ही मार्केट में अपनी Galaxy S26 सीरीज का फैन एडिशन लेकर आने वाला है, Samsung Galaxy S26 FE सीरीज का चौथा फोन बनकर आएगा जो कीमत के मामले में भी सीरीज के बाकी मॉडल्स से कॉफी सस्ता देखने को मिल सकता है।

हालांकि Samsung के द्वारा अभी इस अपकमिंग सैमसंग फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सर्टिफिकेशन साइट पर इस मोबाइल की फोटो सामने आ गई है और इसलिए सोशल मीडिया पर सैमसंग की Galaxy S26 FE के लुक और डिजाइन का खुलासा हो गया है, फोन की फोटो से यह खुलासा भी हो गया है कि लुक के मामले में Galaxy S26 FE मार्केट में मौजूद Galaxy S26 स्मार्टफोन जैसी ही दिखेगा, जिसमें वर्टिकल डिजाइन वाला ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 FE
Samsung Galaxy S26 FE

Samsung Galaxy S26 FE Specification 

  • मीडिया पर प्राप्त लीक्स के अनुसार बताया जा रहा है कि यह मोबाइल Exynos 2500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है, यह डेका-कोर प्रोसेसर है जो 1.80 गीगाहर्ट्ज़ से 3.30 गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
  • ऐसा माना जा रहा है कि यह सैमसंग फोन 7 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड के साथ आएगा।
  • फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
  • ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फोन में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन फीचर से लैस होगा।
  • इस मोबाइल के बैक पैनल पर 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकती है।
  • ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सैमसंग 5G फोन 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च होगा।
  • Samsung Galaxy S26 FE 5G स्मार्टफोन को पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी से लैस कर लॉन्च किया जा सकता है, जो कि फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा।
  • इस फोन का डिस्प्ले 6.7-इंच का दिए जानें का उम्मीद किया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से HD+ होगा।
  • इस फोन में राउंड कॉर्नर वाले मैटल फ्रेम पर लाया जा सकता है और स्मार्टफोन के फ्रंट व बैक पैनल पर ग्लास की लेयर दी जा सकती है।

Samsung Galaxy S26 FE Expected Price

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन ₹65990 का हो सकता है हालांकि इसके बारे में सही जानकारी तभी प्राप्त होगा जब यह फोन मॉर्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Samsung Galaxy S26 FE
Samsung Galaxy S26 FE

यह भी देखें:-