International Yoga Day 2026: प्राचीन भारतीय परंपरा की एक अनमोल देन, योग शारीरिक और मानसिक सेहत को बेहतर बनाने के सबसे भरोसेमंद तरीकों में से एक बनकर उभरा है। “योग” शब्द संस्कृत के मूल शब्द ‘युज्’ से बना है, जिसका अर्थ है “जोड़ना” या “एक करना”। यह मन और शरीर, सोच और काम, संयम और संतुष्टि, इंसान और प्रकृति के बीच तालमेल और सेहत व खुशहाली के लिए एक समग्र दृष्टिकोण का प्रतीक है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लगातार प्रयासों के कारण, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। अपने प्रस्ताव में, UNGA ने माना कि “योग जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन बनाने के साथ-साथ सेहत और खुशहाली के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है। योग के अभ्यास से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी का व्यापक प्रसार दुनिया की आबादी की सेहत के लिए फायदेमंद होगा।” इसने समग्र स्वास्थ्य क्रांति के एक नए दौर की शुरुआत की, जिसमें बीमारी के इलाज के बजाय उसकी रोकथाम पर अधिक ध्यान दिया गया।

इस वर्ष देश भर में नेताओं और योग प्रेमियों ने समारोहों में हिस्सा लिया, वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश में समारोह का नेतृत्व किया और जबलपुर में राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में आसन किए और प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता के रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में देश का नेतृत्व किया।
राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “21 जून पृथ्वी पर साल का सबसे लंबा दिन होता है और योग की वजह से अब यह दुनिया भर में लोगों के एक साथ मिलकर मनाने का सबसे बड़ा दिन बन गया है।” उन्होंने कहा, “योग लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है; मैं इस मौके पर दुनिया भर के लोगों को बधाई देता हूं। योग सिर्फ़ शारीरिक व्यायाम नहीं है और न ही यह किसी खास उम्र के लोगों तक सीमित है; यह मानवीय भावना की अभिव्यक्ति है।”
International Yoga Day 2026 Theme
इस साल 2026 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग” (Yoga For Healthy Aging) है। यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक भलाई, भावनात्मक मजबूती और सक्रिय रूप से उम्र बढ़ने में योग की भूमिका पर ज़ोर देती है, जिससे जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है और लोगों को योग के बारे में जानकारी मिलती है जिससे वे योग की ओर सक्रिय रूप से प्रेरित होते हैं।

यह भी देखें:-
- Noida International Airport Inauguration: पीएम मोदी का विजन 2047, ज़ेवर एयरपोर्ट से आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव! विकास का नया अध्याय हुआ शुरू, पश्चिमी यूपी बनेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी
- Somnath Temple 75th Anniversary: विनाश पर आस्था की विजय का प्रतीक; पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम साझा किया गौरवशाली इतिहास