WhatsApp Username Update: CEO कुणाल शाह ने बताया है कि मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर यूज़रनेम वाली सुविधा आने वाला हैं और WhatsApp जल्द ही यूज़र्स को बिना अपना फ़ोन नंबर बताए एक-दूसरे से जुड़ने की सुविधा देगा, हालांकि ये सुविधा प्राइवेसी पर केंद्रित पहला बड़ा अपडेट होगा जो कि यूजर्स को बेहतर सुविधा देता है। इसके लिए सभी कॉफी ज्यादा उत्साहित हैं इसलिए उन्हें अपने पसंदीदा नाम का पहले से ही रिजर्व कर लेना चाहिए।

WhatsApp Username Update क्या है?
अभी तक हम WhatsApp के लिए अपना फोन नंबर शेयर करते थे और तब जाकर हम किसी भी इंसान से WhatsApp पर जुड़ते थे और चैट करते थे लेकिन अब नए अपडेट के बाद हमें अपना नंबर शेयर नहीं करना होगा बल्कि हम यूजरनेम के द्वारा WhatsApp पर जुडकर चैट कर सकते हैं।
यूज़रनेम की मदद से यूज़र्स नए लोगों, बिज़नेस और ग्रुप्स के साथ अपना फ़ोन नंबर बताए बिना चैट कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह फ़ीचर ऑप्शनल है और इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यूज़र्स का इस बात पर ज़्यादा कंट्रोल हो कि उनका फ़ोन नंबर कौन देख सकता है और कौन नहीं।
How to Reserve WhatsApp Username
- यूज़रनेम रिज़र्व करने के लिए, WhatsApp को लेटेस्ट वर्शन में अपडेट करें।
- अब Android पर Settings > Account > Username पर जाएं।
- iPhone पर, यह ऑप्शन उपलब्ध होने के बाद आपकी प्रोफ़ाइल सेटिंग्स में दिखाई देगा।
- जैसे ही रोलआउट उनके अकाउंट तक पहुंचेगा, यूज़र्स को इन-ऐप नोटिफ़िकेशन मिलेगा।
आप अपना यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं, जिसके बाद वो यूजरनेम आपके लिए रिजर्व हो जाएगा। हालांकि सेलिब्रिटी, पब्लिक फ़िगर और सरकारी संस्थाओं के हाई-प्रोफ़ाइल यूज़रनेम को WhatsApp ने पहले ही रिज़र्व कर लिया है ताकि किसी और के नाम का इस्तेमाल करने का जोखिम कम हो सके।

यह भी देखें:-
